Free Blogger Template Se redirect footer credit Link kaise hataye
Blogger Template Se redirect footer credit kaise hataye (redirect solution)
नमस्कार मैं दुर्गेश नायक एक बार फिर आपका स्वागत करता हूं Sikhoinall में और आज की इस पोस्ट में आप जानने वाले हैं कि किसी भी फ्री ब्लॉगर टेंप्लेट से उसका Copyright ©️ कैसे हटा सकते हैं और अपनी साइट को मालिकाना साइट पर रीडायरेक्ट होने से कैसे रोक सकते हैं।
![]() |
Free Blogger Template Se redirect footer credit Link kaise hataye |
क्या आपने अपने ब्लॉग वेबसाइट पर फ्री टेंप्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप जानना चाहते हैं कि उस टेंपलेट से मालिकाना साइट का footer credit पूरी तरह कैसे निकाल सकते हैं।
तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं, यहां पर हम आपको पूरी तरह footer credit को खत्म करने का तरीका बताएंगे। जिससे कि आपकी वेबसाइट मैं मालिकाना साइट का copyright footer credit नहीं दिखाई देगा और उसकी जगह आपको अपनी साइट का फूटर क्रेडिट दिखाई देगा और फुटर क्रेडिट लिंक पर क्लिक करने पर भी वह मालिकाना साइट पर डायरेक्ट नहीं होगा।
यहां पर जो तरीका हम आपको बताने वाले हैं इसमें हम मालिकाना साइट के footer credit को छिपाएंगे नहीं, बल्कि पूरी तरह हटाना सिखाएंगे।
यदि आपने अपने फ्री ब्लॉगर टेंप्लेट से फूटर क्रेडिट को चेंज करने का प्रयास किया है, इसके बाद भी वहां पर उसी साइट का फूटर क्रेडिट दिखाई दे रहा है या आपकी साइट मालिकाना टेंपलेट्स वेबसाइट पर डायरेक्ट हो रही है।
तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद आप अपने ब्लॉगर टेंप्लेट से फूटर क्रेडिट को पूरी तरह खत्म कर पाएंगे और आपके ब्लॉगर टेम्पलेट पर मालिकाना साइट का कोई फूटर क्रेडिट दिखाई नहीं देगा।
यह भी पढ़ें: Photo Editing 27 Great Free Powerful Apps
25 Free Video Edit Karne Wale Software
कॉपीराइट फुटर क्रेडिट जिद्दी क्यों होता है?
कुछ लोग पूछते हैं - कि सर यह फूटर क्रेडिट इतना जिद्दी क्यों होता है कि इसे चेंज करने पर या फिर इसमें कुछ भी बदलाव करने पर हमारी वेबसाइट कुछ अलग ही बिहेवियर करने लगती है।
या तो साइट के कुछ फंक्शन काम करना बंद कर देंगे या फिर साइट खोलने पर वह बार-बार मालिकाना साइट पर रीडायरेक्ट होगी।
तो दोस्तों मैं आपको बता दूं कि फूटर क्रेडिट को जो टेंपलेट बनाने वाले मालिकाना साइट होती है। वह उसे जावास्क्रिप्ट के जरिए लॉक कर देती है।
इसमें सिर्फ फूटर क्रेडिट ही शामिल नहीं है, टेंपलेट में और भी कहीं सारे फंक्शन होते हैं। जो जावास्क्रिप्ट की मदद से चलाए जाते हैं, उन्हें भी जावास्क्रिप्ट के जरिए लॉक कर दिया जाता है और यदि आप उस जावास्क्रिप्ट को हटाते हैं, तो आपका ब्लॉगर साइट ठीक से काम नहीं करेगा। उसमें इमेज लोड नहीं होगी या फिर साइट अलग ही बिहेवियर करेगा।
क्योंकि उस जावास्क्रिप्ट में फूटर क्रेडिट के साथ-साथ साइट के अलग-अलग हिस्सों के कोड भी जोड़े जाते हैं। इसलिए यदि आप उस जावास्क्रिप्ट को हटाने का प्रयास करते हैं तो साइट काम करना बंद कर देती है।
और जावास्क्रिप्ट को जावास्क्रिप्ट पैकेड टूल की मदद से पेक कर दिया जाता है। जिसकी वजह से हम जावास्क्रिप्ट को समझ नहीं पाते हैं और ना ही हम उस फूटर क्रेडिट को निकाल पाते है।
तो हमें हमारे ब्लॉगर टेंप्लेट में उस जावास्क्रिप्ट को ढूंढना होगा जिसमें फूटर क्रेडिट ब्लॉक किया गया है। पैकेड जावास्क्रिप्ट कुछ इस प्रकार का लिखा होता है कि हम उसे समझ नहीं पाते हैं कि उसमें क्या लिखा गया है। उसे सिर्फ ब्राउज़र ही पढ़ पाते हैं हम उसे नहीं पढ़ पाएंगे।
उस जावास्क्रिप्ट को ढूंढ कर हमें उसे डिकोड करना होगा, तभी हम उस जावास्क्रिप्ट को पढ़ पाएंगे और उसमें फूटर क्रेडिट को अपने वेबसाइट लिंक से कनेक्ट कर पाएंगे और चेंज करके उसे अपने फूटर क्रेडिट में बदल पाएंगे।
यह भी पढ़ें: यूट्यूब चैनल वालों की पहली कमाई कब आती है
Packed जावास्क्रिप्ट कैसा दिखता है
यदि आपने अपने ब्लॉग पर फ्री ब्लॉगर टैंफलेट्स install किया है तो उस टेंप्लेट के कोड में सबसे नीचे की तरफ जाकर देखेंगे । तो आपको नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार एक जावास्क्रिप्ट कोड दिखाई देगा, जो कि कुछ इस प्रकार का होता है।
![]() |
Template में packed javascript code |
यह जावास्क्रिप्ट पैकेड टूल की मदद से इसे पैक किया गया है जिसकी वजह से हम इसे समझ नहीं सकते, इसे समझने के लिए हमें इसे डिकोड करना होगा।
यह भी पढ़ें: youtube video में कितने views पर पैसे मिलते हैं
जावास्क्रिप्ट को डिकोड कैसे करें
पैकेड जावास्क्रिप्ट को (अनपेक) डिकोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का स्टेप बाय स्टेप पालन करें।
नंबर 1: अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड मेनू बार में theme ऑप्शन पर क्लिक करें।
नंबर 2: अब अपने ब्लॉगर थीम को संपादित करने के लिए edit html पर जाएं, जिससे कि आपके ब्लॉगर थीम की एचटीएमएल कोडिंग ओपन हो जाए।
नंबर 3: अब अपने blogger टेम्पलेट के अंदर पैकेड जावास्क्रिप्ट ढूंढें और पूरी स्क्रिप्ट को //<![CDATA[ के बाद से कॉपी करें। यानी var_$ pbt3=[“X4C…… उस विशेष लिपि के अंत तक, इस टैग //]]> से पहले वाले पूरे जावास्क्रिप्ट को कॉपी करें।
![]() |
Copy packed javascript code |
नंबर 4: अब अपने डिवाइस में नोटपैड ऐप ओपन करें और जो script कोड आपने थीम से copy किया है। उसे वहां पेस्ट करें और उसे एक नए txt फाइल के रूप में डिवाइस स्टोरेज में सेव करें।
यदि आप मोबाइल डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो आप टेक्स्ट फाइल सेव करने के लिए quick edit एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।
नंबर 5: अब जावास्क्रिप्ट फाइल को डिकोड करने के लिए इस टुल पर जाएं।
नंबर 6: अब पेज में local file पर क्लिक करें और फिर choose file पर क्लिक करके सेव किए हुए script की txt फाइल को अपलोड करें।
![]() |
javascript txt file upload करना |
नंबर 7: अब जावास्क्रिप्ट टेक्स्टी फाइल अपलोड करने के बाद नीचे की तरफ Auto decode ऑप्शन पर क्लिक करें, पैकेड जावास्क्रिप्ट को (अनपेक) डिकोड करें।
![]() |
Javascript को Auto decode करना |
नंबर 8: जावास्क्रिप्ट को डिकोड होने में 4 से 5 सेकंड लगेंगे, डिकोड होने के बाद उसे कॉपी 🖨️ ऑप्शन पर क्लिक करके कॉपी कर ले।
![]() |
Decode किये गए javascript code को copy करना |
तो इस तरह से आप एक packed जावास्क्रिप्ट को अनपेक - डिकोड कर सकते हैं। जावास्क्रिप्ट डिकोड करने के बाद हम उस में लिखे हुए कोड को पहचान पाएंगे और जावास्क्रिप्ट में जो फूटर क्रेडिट लिंक छुपाया गया है, उसे हम चेंज कर पाएंगे।
नंबर 9: अब हमने जो डिकोड हुए जावास्क्रिप्ट को कॉपी किया है, उसे हमें अपने ब्लॉगर थीम में उस पैकेड जावास्क्रिप्ट की जगह पेस्ट करना है और इसे एक्सचेंज करना है।
तो अपने ब्लॉगर थीम में जाएं और जहां से जहां तक हमने पहले जावास्क्रिप्ट कोड कॉपी किया था, ठीक उसी जगह से उसे हटाए और उसकी जगह यह डिकोड हुए जावास्क्रिप्ट कोड को पेस्ट करें।
तो हमने यह तो जान लिया है कि जावास्क्रिप्ट को अनपेक (डिकोड) कैसे करते हैं और उसे अपने ब्लॉगर थीम में एक्सचेंज कैसे करते हैं ।
अब हम यह जानते हैं कि उस कोड में फूटर क्रेडिट लिंक को कैसे ढूंढे और उसे चेंज करके अपनी साइट का फूटर क्रेडिट कैसे लगाएं तो चलिए नीचे की स्लाइड में जानते हैं।
जाजावास्क्रिप्ट मैं फूटर क्रेडिट लिंक कैसे ढूंढे और चेंज करें
नंबर 1: अब आपने जो जावास्क्रिप्ट कोड अपने ब्लॉगर थीम में पेस्ट किया है। उसमें उस साइट का लिंक ढूंढें जिस पर आपकी साइट के होम पेज पर से फूटर क्रेडिट लिंक से रीडायरेक्ट हो रहा है।
ध्यान दें: javascript में उस साइट के दो से तीन URL लिंक होते हैं सभी को अपनी साइट के यूआरएल से चेंज करें।
नंबर 2: अब उन URL लिंक को अपने ब्लॉगर वेबसाइट के होम पेज यूआरएल लिंक से एक्सचेंज कर दें।
![]() |
Javascript में copyright credit Link ढूंढे और चेंज करें |
नंबर 3: अब जावास्क्रिप्ट में वह टाइटल ढूंढे, जो कि आपकी साइट के होम पेज पर फूटर क्रेडिट के नाम से show रहा है। उसे उस जावास्क्रिप्ट में ढूंढे और उसे अपनी साइट नाम या अपने अनुसार चेंज करें।
![]() |
Copyright credit title ढूंढना और चेंज करना |
अब हमने जावास्क्रिप्ट में उस मालिकाना साइट के फूटर क्रेडिट को चेंज कर दिया है। अब आपकी साइट पर जो फूटर क्रेडिट लिंक है वह आपकी साइट के यूआरएल से लिंक हो गया है और जब कोई यूजर उस पर क्लिक करेगा, तो वह आपके ही साइट पर रिफ्रेश होगा।
नंबर 4: अब आपको एचटीएमएल कॉपीराइट फुटर पर जाना है जहां पर आपको एक बार फिर उसी साइट के लिंक और वही टाइटल देखने को मिलेंगे।
![]() |
Html में copyright credit Link और title चेंज करना |
उन्हें भी अपनी साइट के यूआरएल और टाइटल से एक्सचेंज कर दें।
अब आपने सक्सेसफुली अपनी साइट से फूटर क्रेडिट लिंक को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसमें अब उस मालिकाना साइट का कोई फूटर क्रेडिट लिंक नहीं है और आपकी साइट भविष्य में कभी भी उस साइट पर रीडायरेक्ट नहीं होगी।
यह सब करने के बाद अपनी ब्लॉगर थीम को सेव करना ना भूले, अब आप अपनी साइट के होम पेज पर जाकर देख सकते हैं कि आप की साइट का फोटो क्रेडिट आपकी साइट के लिंक और टाइटल से चेंज हो चुका है।
यह भी पढ़ें: मोबाइल से फोटो बनाने वाला ऐप | 6 बेस्ट क्वालिटी फोटो एडिटर
अपने वीडियो को यूट्यूब खोज में उच्च रैंक प्राप्त कैसे करवाएं
YouTube Se Paise Kaise Kamaye (लाखों कमाने का मौका)
Mobile फोन से अच्छी वीडियो कैसे बनाएं | बेस्ट 3 वीडियो एडिटर एप
गूगल पर भूलकर भी यह 6 कीवर्ड कभी ना खोजें | निजी सुरक्षा टिप्स
Mobile और Computer से अपनी आंखों की सुरक्षा कैसे करें
तो दोस्तों हमें उम्मीद है, कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। और यदि पोस्ट पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों में 'शेयर' करें ताकि आपके दोस्तों को भी इस पोस्ट के बारे में पता चल सके। और नीचे 'कमेंट' करें, कि आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी।
यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें